सीहोर। कायाकल्प योजना के अंतर्गत शहर के छावनी स्थित प्रमुख मार्केट क्षेत्र में 91 लाख रुपये की लागत से सड़कों के डामरीकरण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा तहसील चौराहे पर डामर मशीन का पूजन कर कार्य की शुरुआत की गई। यह डामरीकरण कार्य तहसील चौराहे से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहे तक किया जाएगा, जिससे लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी। इससे पूर्व भी कायाकल्प योजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों जैसे बड़े बाजार, गांधी रोड, सराफा बाजार एवं खजांची लाइन में सड़कों का डामरीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, जिसका लाभ आमजन एवं व्यापारियों को मिल रहा है। नई सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि शहर की सुंदरता और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। कायाकल्प योजना के माध्यम से सड़कों का सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और शहर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता सन्नी महाजन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल अरोरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
सीहोर : 91 लाख रुपए की लागत से सड़कों का होगा डामरीकरण
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें