सुपौल : भाजपा ने बिहार के लोगों से धोखा किया है : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

सुपौल : भाजपा ने बिहार के लोगों से धोखा किया है : प्रशांत किशोर

Prashant-kushore-jan-suraj
सुपौल (रजनीश के झा), 13 अप्रैल । बिहार में अगले CM पर सुपौल में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान; बोले- नीतीश कुमार स्वस्थ्य नहीं हैं, ये बिहार की जनता को दिख रहा है, बावजूद भाजपा-जेडीयू के लोग कहते हैं 25 से 30 फिर से नीतीश, जिन्होंने गलत बयानबाजी पर वोट किया वे कह रहे हैं कि हमारे साथ धोखा हुआ, अब जो CM रहेंगे उनका कोई मतलब नहीं, अमित शाह जो चाहेंगे वही होगा। बिहार के मजदूरों की दुर्दशा पर प्रशांत किशोर ने जताई चिंता, बोले- अमित शाह-मोदी जी चाहेंगे कि गुजरात में जो फैक्ट्री चल रही है, उसमें बिहार के लोग 10-12 हजार रुपए में मजदूरी करते रहें, क्या गुजरात में मजदूर नहीं हैं? हैं, लेकिन वे उसी गुजरात-सूरत में 25 हजार रुपए मांगते हैं, लेकिन, सुपौल, मधेपुरा, मधुबनी, चंपारण का लड़का गरीबी की वजह से वहां 12 हजार रुपए में काम कर रहा है, ये बिहार का दुर्भाग्य है!

कोई टिप्पणी नहीं: