मुंबई : प्रियंका अग्रवाल बनीं इंडस्ट्री की नई ताकत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

मुंबई : प्रियंका अग्रवाल बनीं इंडस्ट्री की नई ताकत

Priyanka-aggarwal
मुंबई (अनिल बेदाग): मॉडलिंग की चमक-दमक भरी दुनिया से निकलकर फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ में अपनी खास पहचान बनाने वाली प्रियंका अग्रवाल आज एक उभरता हुआ चेहरा बन चुकी हैं। ‘विल्स इंडिया फैशन वीक’ और ‘लैक्मे इंडिया फैशन वीक’ जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर रैंप वॉक से करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका ने अपने आत्मविश्वास और मेहनत से इंडस्ट्री में मजबूत जगह बनाई। फिल्मों में उन्होंने ‘रेडियो’, ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ और ‘युद्धभूमि 1971 भारत सीमा’ जैसी परियोजनाओं में काम कर अपने अभिनय का दम दिखाया। खासकर ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने सराहा। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की। विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो में भी प्रियंका का सफर बेहद सफल रहा है, जहां उन्होंने 100 से अधिक प्रोजेक्ट्स में काम किया। ‘जिंदगी लौट आई है’ जैसे गानों में उनकी अदाकारी ने उन्हें नई पहचान दिलाई। प्रियंका का मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता—लगातार मेहनत और धैर्य ही असली कुंजी है। आज वह न सिर्फ एक सफल कलाकार हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी बनती जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: