सीहोर : रोमांचक मुकाबले ने सीहोर बाइज ने सीहोर क्लब को 1-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

सीहोर : रोमांचक मुकाबले ने सीहोर बाइज ने सीहोर क्लब को 1-0 से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के साथ ही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दो मैच खेले गए थे। जिसमें पहला मैच सीहोर बाइज और सीहोर क्लब के मध्य खेला गया था, जिसमें सीहोर बाइज ने रोमांचक मुकाबले में क्लब को 1-0 से हराया। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर ग्रीन और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन की टीम 2-1 से जीती। इस मौके पर सीनियर खिलाड़ी और मध्यप्रदेश टेंट हाउस समिति के राकेश हांडिया और एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार को पहला मुकाबला सीहोर बाइज और क्लब के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की ओर से एक मात्र गोल राजेन्द्र ने किया। वहीं दूसरा मैच सीहोर ग्रीन और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन की ओर से युवराज ने दो गोल किए। वहीं एक मात्र गोल ग्रीन की ओर से आशीष ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: