- पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति पौधरोपण करें : विधायक सुदेश राय

सीहोर। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जीवन में एक-एक पौधे का रोपण जरूर करना चाहिए। धरती को स्वस्थ रखने के लिए पौधों का महत्वपूर्ण भूमिका है। पृथ्वी के संरक्षण के लिए सबसे जरूरी पौधारोपण है। जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उक्त विचार शहर के वार्ड क्रमांक 1 में विधायक सुदेश राय ने करीब 120 पौधे अटल पार्क और आस-पास क्षेत्रवासियों से लगवाते हुए कहे। इस मौके पर उन्होंने पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय के विशेष प्रयास की सराहना करते हुए कहाकि इन पौधों के लिए जो पानी आदि का इंतजाम किया गया है। उससे इन पौधों का संरक्षण भी हो जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी अरुणा राय ने सभी क्षेत्रवासियों से अपने वार्ड में जिम्मेदारी के साथ पौधारोपण के अलावा साफ-सफाई और स्वच्छता रखने का आह्वान किया। शहर में वार्ड क्रमांक 01 आदर्श वार्ड है। यहां पर शहर की जीवनदायनी सीवन नदी का तट आदि बड़ी संख्या में प्राचीन मंदिर है। उन्होंने कहाकि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। हमें पौधे के पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें