सीहोर : स्टूडेंट का हेड कांस्टेबल पर आरोप 25 हजार नहीं दिए तो लगाई 151 - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 अप्रैल 2026

सीहोर : स्टूडेंट का हेड कांस्टेबल पर आरोप 25 हजार नहीं दिए तो लगाई 151

Sehore-police
सीहोर। कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर स्वामी विवेकानंद कॉलेज के स्टूडेंट ने मारपीट करने और 25 हजार रुपए की डिमांड पूरी नहीं करने पर धारा 151 के तहत जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में फरियादी स्टूडेंट के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन भी दिया गया है जिसमें संबंधित प्रधान आरक्षक पर सख्त कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। अंबेडकर पार्क के पास गंज निवासी अमन जोशी आत्मज राजू जोशी के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में अमन ने बताया कि मंगलवार 7 मार्च की रात 9.30 बजे कोतवाली चौराहा स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहा था इस बीच कुछ असमाजिक तत्त्व द्वारा मार-पीट की कोशिश की गई तभी में अपनी सुरक्षा के लिए थाने के अन्दर भागा परन्तु मुझे सुरक्षा देने के बजाय कोतवाली थाना में उपस्थित प्रधान आरक्षक पंकज यादव द्वारा मुझे थाने में ले जाकर मेरी गलती न होने पर भी मेरे साथ मारपीट की गई । मुझ पर 151 धारा लगाई गई जिसको हटाने के लिए मुझसे 25 हजार रुपये की मांग की गई मेरे द्वारा पैसे न दिये जाने पर मुझे एक दिन थाने में बिठाया गया एवं निर्दोष होने के बावजूद भी मुझ पर 151 धारा लगाई गई और मारपीट भी की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: