नई दिल्ली (रजनीश के झा), 12 अप्रैल। नई दिल्ली के नजफगढ़ न्यूरो केयर सेंटर में देश के जाने माने न्यूरो सर्जन रहे प्रोफेसर सुब्रमण्यम कल्याणरमन, जिन्हें प्यार से प्रो. SKR के नाम से जाना जाता था, की याद में एक शोक सभा आयोजित की गई। भारत और दुनिया के सबसे प्रसिद्ध न्यूरोसर्जनों में से एक, प्रो. एस. कल्याणरमन का जन्म 1 जनवरी 1934 को तमिलनाडु के तिरुचि में हुआ था, और 5 अप्रैल को तमिलनाडु के चेन्नई में उनका निधन हो गया। इस अवसर पर डॉ सुशील भसीन एवं डॉ मनीष कुमार ने उनके साथ बिताए अपने अनुभव को साझा किया। इस बैठक में वर्चुअली देश के अन्य न्यूरो सर्जन और न्यूरोलॉजिस्ट भी शामिल हुए। जिसमें डॉ. अमितेंदु शेखर दास गुप्ता, डॉ. के. बालागणपति और कई अन्य लोगों ने भाग लिया। प्रो. एस. कल्याणरमन को उनके बेहतरीन अनुशासन, अकादमिक उपलब्धियों और न्यूरोसर्जिकल कौशल के लिए याद किया गया।
रविवार, 12 अप्रैल 2026
दिल्ली : प्रख्यात न्यूरो सर्जन SKR को दी गई श्रद्धांजलि
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें