मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई की चमकती रात में आयोजित नेक्सजेन लीडरशिप अवॉर्ड्स सिर्फ एक अवॉर्ड सेरेमनी नहीं, बल्कि सपनों, संघर्ष और सफलता की एक जीवंत कहानी बनकर उभरे। इंडियन बिज़नेसमैन से फिल्ममेकर बने सुनील कोठारी के इस खास मंच पर नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग, रूपाली सूरी और वरिंदर चावला जैसे नामों की मौजूदगी ने शाम को यादगार बना दिया। यह इवेंट उन अनदेखे चेहरों को सलाम करने का जरिया बना, जो कैमरे के आगे और पीछे रहकर इंडस्ट्री को आकार देते हैं। इस दौरान सुनील कोठारी ने अपनी अपकमिंग फिल्म “आव्यान” का पोस्टर लॉन्च कर अपने नए सिनेमाई सफर की झलक भी पेश की। अवॉर्ड्स की बात करें तो पुष्कर जोग को दमदार परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया, वहीं इरशाद कामिल को बेहतरीन गीतों के लिए सराहा गया। नगमा मिराजकर ने ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया, जबकि रूपाली सूरी को डायनामिक टैलेंट के रूप में सम्मान मिला। यह शाम साबित करती है कि असली जश्न सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि उस सफर का होता है जो वहां तक पहुंचाता है।
बुधवार, 22 अप्रैल 2026
मुंबई : नेक्सजेन लीडरशिप अवॉर्ड्स में टैलेंट और पैशन का जश्न
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें