मुंबई : ओरल कैंसर के खिलाफ नई मुहिम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

मुंबई : ओरल कैंसर के खिलाफ नई मुहिम

Oral-cancer-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग): बदलती जीवनशैली और बढ़ते जोखिम कारकों के बीच हेड और नेक कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा मुंह के कैंसर का है। ऐसे में मर्क स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड  द्वारा शुरू किया गया “टू-मिनट एक्शन फॉर ओरल कैंसर प्रोटेक्शन” अभियान 'एक्ट अगेंस्ट ओरल कैंसर लोगों को सिर्फ दो मिनट में अपनी जांच करने और समय रहते सतर्क होने का संदेश दे रहा है। इस पहल को समर्थन देते हुए एच.एन.रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की मेडिकल एंड प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर और प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सेवांती लिमये ने मुंबईवासियों से अपील की है कि वे “महसूस करें, देखें और कार्रवाई करें” के मंत्र को अपनाएं। डॉ. लिमये कहती हैं, “मुंह में लंबे समय तक रहने वाले छाले, निगलने में परेशानी, आवाज में बदलाव या गर्दन में सूजन जैसे संकेतों को नजरअंदाज न करें। समय पर पहचान ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।” यह अभियान न केवल जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि लोगों को यह समझा रहा है कि नियमित आत्म-परीक्षण और शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देकर इस गंभीर बीमारी को शुरुआती चरण में ही रोका जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: