मधुबनी 25 अप्रैल। अधिवक्ता कल्याण कोष “ के संबंध में एक विचार गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह कि अध्यक्षता में लार्ड बुद्धा हॉल में अयोजित की गई।श्री सिंह ने अपने संबोधन में आल इंडिया बार काउंसिल के चेयरमेन मनन कुमार मिश्र एवं बिहार बार काउंसिल के चेयरमैन एवं पदाधिकारीगण का ध्यान आकृष्ट करते हुए अपील कि है कि वर्तमान में कल्याण कोष के लिए , बिहार सरकार द्वारा निर्धारित-25 रु. का स्टाम्प पूर्व में निर्गत किया गया था,जो अभी तक चल रहा था,किंतु इस राशी का सही उपयोग और लाभ अधिवक्ताओं को नहीं मिल रहा है,जिस कारण अधिवक्तागण व्यथित हैं ।कई बार अधिवक्ताओं ने अपना मांग उठाया किंतु कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाया,और क ई अधिवक्ता उचित लाभ से भी वंचित रहे है, अब बार काउंसिल के द्वारा वेलफेयर स्टाम्प का मूल्य-25 रुपया के जगह-50 रुपये कर दिया गया है,जिसका बोझ राज्य में मुकदमा लड़ रहे लोगों पर पड़ने जा रहा है,जनता इस बोझ को भी बहन करने पर विवश है,इस बढ़े राशि को अधिवक्ता के कल्याण के लिये देय आवश्यक है,इस राशि के लाभ के साथ पिछली राशि,जिसके संबंध में बार काउंसिल में पारित आदेश को धरातल पर लाने कि आवश्यकता है,संकलित राशि का सही उपयोग हो “अधिवक्तागण लाभान्वित हो “ऐसी व्यवस्था आवश्यक है ।इसकी पहल बार काउंसिल द्वारा आवश्यक है । इस गोष्ठी को अधिवक्ताओं ने भी संबोधित कर अपना समर्थन दिया जिसमे बार काउंसिल के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष वासुदेव झा, अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,कालिका प्रसाद सिंह,धैर्य शंकर झा,मो.सुहैल,कमरे आलम,मनोज कुमार सिंह,नंद किशोर सिंह,ललित यादव , अधिवक्ता प्रभाकर सिंह, नवीन सिंह,सुमन कुमार,कैलाश नंदन मिश्र,नंद किशोर सिंह,हरेंद्र कुमार ,राहुल कुमार ,हरिवंश नारायण यादव , चंद्रपति लाल दास आदि थे ।
शनिवार, 25 अप्रैल 2026
मधुबनी : अधिवक्ता कल्याण कोष की राशि 25 से बढ़ा कर 50 रूपया किया गया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें