सीहोर : श्री लक्ष्मीनारायण सवारी महाकुंभ कलश यात्रा को लेकर तैयारियां - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

सीहोर : श्री लक्ष्मीनारायण सवारी महाकुंभ कलश यात्रा को लेकर तैयारियां

  • गुरु के बनाए नियमों का पालन करे, सनातन को मजबूत करों : ज्ञानी गगनप्रति सिंह

Kalash-yatra-sehore
सीहोर। शहर के कोलीपुरा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के तत्वाधान में आगामी 25 अपै्रल को आयोजित होने वाली श्री लक्ष्मीनारायण सवारी महाकुंभ कलश यात्रा को लेकर आगामी दिनों में सिख समाज की ओर से आने वाले निहंग सिंह की व्यवस्था को लेकर ज्ञानी गगनप्रति सिंह ने मंगलवार को मंदिर पहुंचे और इस मौके पर उन्होंने कहाकि सनातन को मजबूत करने के लिए सिख समाज का सदैव समर्पण रहा है। इस मौके पर मुख्य यजमान श्रीमती नमिता अखिलेश राय, संत माधव दास महाराज अधिकारी, कार्यक्रम प्रभारी सन्नी सरदार, यज्ञाचार्य पंडित कुणाल व्यास, संस्कार मंच के संरक्षक मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य ने ज्ञानी श्री सिंह का स्वागत सम्मान करते हुए सिख समाज को बैसाखी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहाकि बैसाखी का दिन हमें गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा अपने परिवार और अनुयायियों के बलिदान को याद करने का संदेश देता है। बैसाखी का दिन हमें गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा अपने परिवार और अनुयायियों के बलिदान को याद करने का संदेश देता है, 1699 को सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने सिखों को एकजुट किया और जात-पात के भेदभाव को मिटाकर पंज प्यारे पांच प्यारे के माध्यम से खालसा को एक नई पहचान दी। यह रबी की फसल के पककर तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। किसान अपनी मेहनत की कमाई को पाकर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं। गुरु गोबिंदसिंहजी ने पंथ की स्थापना के समय कुछ नियम भी बनाए थे जो हर गुरु के सिख का फर्ज है कि वो गुरु के बनाए नियमों का पालन करे।


ऐतिहासिक सवारी की तैयारियां तेज

कार्यक्रम प्रभारी सन्नी सरदार ने बताया कि शहर के कोलीपुरा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के तत्वाधान में होने वाली आगामी 25 अपै्रल को भव्य श्री लक्ष्मीनारायण सवारी महाकुंभ कलश यात्रा इस बार महाकाल-पुरी की तर्ज पर निकाली जा रही है। समिति के द्वारा घर-घर जानकारी 151 पवित्र नदियों का जल वितरित किया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: