एक पाकिस्तानी नागरिक ने 2024 में न्यूयॉर्क के एक यहूदी केंद्र पर आईएसआईएस से प्रेरित हमले की साजिश रचने के मामले में अपना जुर्म स्वीकार किया है। मुहम्मद शाहजेब खान (21) ने अमेरिका में घुसने और ब्रुकलिन स्थित एक प्रमुख यहूदी धार्मिक केंद्र पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी करने की साजिश रची थी। उसने बुधवार को अमेरिकी जिला न्यायाधीश पॉल गार्डेफे के समक्ष अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़े अपराध के एक आरोप में दोष स्वीकार किया, जिसके लिए अधिकतम सजा आजीवन कारावास है। सजा अगस्त में सुनाई जाएगी। पाकिस्तानी नागरिक खान कनाडा में रह रहा था और उसे ‘शाहजेब जदून’ के नाम से भी जाना जाता है। अधिकारियों के अनुसार, खान ने सात अक्टूबर 2024 को हमास के हमलों के एक साल पूरे होने के आसपास इस हमले को अंजाम देने की योजना बनाई थी, ताकि अधिकतम संख्या में यहूदियों को निशाना बनाया जा सके। जांच में सामने आया कि 2023 के आखिर से ही खान सोशल मीडिया पर आईएसआईएस के समर्थन में प्रचार सामग्री साझा कर रहा था और अमेरिका में हमले की योजना बना रहा था। उसने अपनी योजना दो ऐसे व्यक्तियों से साझा की, जो अंडरकवर अधिकारी थे। खान ने उनसे राइफल, गोला-बारूद और अन्य उपकरण जुटाने को कहा तथा हमले के संभावित स्थान भी बताए। बाद में उसने लक्ष्य बदलकर न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित यहूदी केंद्र को चुना। सितंबर 2024 में वह एक मानव तस्कर की मदद से कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीमा से करीब 12 मील पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सुनवाई के दौरान खान ने कहा कि वह ब्रुकलिन में यहूदियों की हत्या करने के इरादे से अमेरिका जा रहा था। हालांकि उसने अपने कृत्य पर पछतावा जताते हुए इसे “गलत और नैतिक रूप से निंदनीय” बताया। अदालत ने सजा सुनाने की तारीख 12 अगस्त तय की है। उसे आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
न्यूयॉर्क में यहूदी केंद्र पर हमले की साजिश रचने का आरोपी पाकिस्तानी नागरिक दोषी करार
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें