मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई के प्रतिष्ठित ‘गोदरेज वन’ मुख्यालय से एक ऐसी घोषणा हुई, जो सिर्फ ब्रांड बदलाव नहीं बल्कि एक युग परिवर्तन का संकेत देती है। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने अपने नए उद्देश्य—“1897 से निरंतर निर्माण, हर आने वाले कल का” के साथ अपनी ब्रांड पहचान को नए सिरे से परिभाषित किया है। यह बदलाव न केवल 129 वर्षों की समृद्ध विरासत को सम्मान देता है, बल्कि आने वाले समय की महत्वाकांक्षाओं को भी स्पष्ट दिशा देता है। कंज्यूमर प्रोडक्ट्स से लेकर रियल एस्टेट, फाइनेंशियल सर्विसेज, एग्रीकल्चर और केमिकल्स तक फैले विविध व्यवसायों को अब एक साझा रणनीतिक सोच के तहत जोड़ा जा रहा है। ग्रुप के मनोनीत चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज के अनुसार, यह नया उद्देश्य मूल्य और परिणाम के संतुलन को आगे बढ़ाने का संकल्प है। वहीं, तान्या दुबाष ने इसे एक आधुनिक, एकीकृत और भविष्य-उन्मुख पहचान बताया। पिछले पांच वर्षों में 20प्रतिशत से अधिक की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज करने के बाद, ग्रुप अब 2031 तक ₹5,00,000 करोड़ के मार्केट कैप का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। नई ब्रांड पहचान केवल विज़ुअल बदलाव नहीं, बल्कि एक बहु-संवेदी अनुभव है जिसमें नई टाइपोग्राफी, सोनिक सिग्नेचर और सिग्नेचर फ्रेगरेंस तक शामिल हैं। साथ ही, सस्टेनेबिलिटी और समावेशिता पर मजबूत फोकस के साथ गोदरेज ग्रुप यह साबित करना चाहता है कि भविष्य की सफलता सिर्फ मुनाफे से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और प्रभाव से तय होगी।
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
मुंबई : ‘क्राफ्टिंग टुमॉरो’ के साथ गोदरेज की नई उड़ान
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें