मधुबनी : जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था की हुई सघन समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

मधुबनी : जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था की हुई सघन समीक्षा

Health-meeting-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 11 अप्रैल । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में प्रशासन ने अपनी सक्रियता और बढ़ा दी है।* *जिलाधिकारी आनंद शर्मा के स्पष्ट निर्देश पर  डीआरडीए सभागार में स्वास्थ्य विभाग की  समीक्षात्मक बैठक अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार ने किया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता द्वारा की गई यह समीक्षा बैठक पूरी तरह परिणाम-आधारित रही, जिसमें जमीनी स्तर पर कार्यों की वास्तविक प्रगति पर विशेष फोकस किया गया। बैठक में सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक एवं प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित रहे। सभी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि अब स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


अपर समाहर्ता ने बैठक के दौरान कहा कि जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। विशेष रूप से संस्थागत प्रसव, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी, सी-सेक्शन की उपलब्धता तथा अल्ट्रासाउंड सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता के रूप में लागू करने को कहा गया। अपर समाहर्ता ने जिलाधिकारी के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और जरूरत पड़ने पर समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप किया जाए। इसके साथ ही ममता पोर्टल पर डेटा की सटीक प्रविष्टि और e-Teleconsultation सेवाओं के अधिकतम उपयोग पर भी बल दिया गया। बैठक में यह भी दोहराया गया कि सरकारी अस्पतालों से मरीजों को निजी संस्थानों की ओर रेफर करने की प्रवृत्ति पर पूर्णतः रोक रहेगी। साथ ही अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों, नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक के अंत में अपर समाहर्ता संतोष कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें जवाबदेही, पारदर्शिता और गुणवत्ता तीनों पर समान रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं: