पटना : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आईं अक्षरा सिंह, गाना ‘घिस घिस घिस’ में मचाया धमाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 मई 2026

पटना : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आईं अक्षरा सिंह, गाना ‘घिस घिस घिस’ में मचाया धमाल

पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल के नए गाने ‘घिस घिस घिस’  में नजर आ रही हैं। गाना आज टाइम म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज होते ही धूम दी है और दर्शकों को इसका देसी अंदाज खूब पसंद आ रहा है। ‘घिस घिस घिस’ में अक्षरा सिंह का दमदार अंदाज और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों का दिल जीत रहा है। बॉलीवुड और भोजपुरी का यह अनोखा संगम गाने को और भी खास बना रहा है। गाने को विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। जोशीले संगीत और शानदार डांस मूव्स से भरपूर यह गाना दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।


गाने को लेकर उत्साहित अक्षरा सिंह ने अपने अंदाज में कहा, “फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर. ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं… त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा।” अक्षरा का यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है और उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा रहा है। फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि इसका निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने किया है। अक्षरा सिंह की बढ़ती लोकप्रियता और बॉलीवुड में उनकी मजबूत मौजूदगी यह साबित कर रही है कि वह अब सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की ही नहीं, बल्कि देशभर के दर्शकों की पसंदीदा कलाकार बन चुकी हैं। ‘घिस घिस घिस’ में उनका धमाकेदार अंदाज इस बात का ताजा उदाहरण है।

कोई टिप्पणी नहीं: