मधुबनी (रजनीश के झा), 21 मई। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत, घोघरडीहा द्वारा आज कन्या मध्य विद्यालय घोघरडीहा वार्ड नंबर 10 में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी नौशाद आलम द्वारा किया गया। संगोष्ठी के दौरान सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी नौशाद आलम ने छात्र-छात्राओं को नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पवित्रता बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है और इसमें युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। मौके पर उन्होंने सूखा कचरा एवं गीला कचरा के बीच अंतर को विस्तार से समझाते हुए दोनों को अलग-अलग रखने की आवश्यकता एवं इससे होने वाले पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने नदियों एवं पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वच्छता साथी रासमोहन झा, लालदेव राम, शकीला खातून, ज्योति कुमारी एवं रामसखी देवी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वच्छता के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
गुरुवार, 21 मई 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : कचरा प्रबंधन से नदी संरक्षण तक—नगर पंचायत, घोघरडीहा द्वारा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
मधुबनी : कचरा प्रबंधन से नदी संरक्षण तक—नगर पंचायत, घोघरडीहा द्वारा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें