पटना (संवाददाता), 19 मई । बिहार सरकार के पहल से शुरू हुई सहयोग कार्यक्रम को लेकर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार की इस अतिमहत्वाकांक्षी योजना का हस्र नीतीश कुमार के जनता दरबार जैसी न हो जाएं, जिसमें आवेदनों की तो भीड़ होती थी लेकिन कार्रवाई नहीं होती थी। बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि निश्चित तौर पर सरकार की मंशा आम जनता को त्वरित न्याय देने की है और यह बेहतर भी है लेकिन राज्य में एनडीए के कमोबेश बीस वर्षों के शासन काल में अधिकारियों के कार्यशैली में निकम्मापन घुस चुका है जिससे जनता को न्याय तो दूर केवल आवेदनों को लेकर उन्हें आश्वासन मिलता है। इसलिए सम्राट सरकार से अनुरोध है कि पहले अपने भ्रष्ट अधिकारियों की कार्यशैली सुधारे और उनसे जनता के प्रति ईमानदार रहने का अनुरोध कीजिए तभी जाकर आपकी किसी भी योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचेगा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में भर भरकर आवेदन लिए लेकिन उनके ऊपर क्या कार्रवाई हुई, कितनी फाइल को अधिकारियों ने निपटाया और क्या आम जनता को न्याय मिला यह कभी ज्ञात नहीं हो सका। इसलिए सम्राट सरकार को चाहिए कि वें आवेदनों की संख्या और उनपर हुई अग्रेत्तर कार्रवाई का अपडेट ऑनलाइन करें जिससे अधिकारियों की सक्रियता जनता को दिखें और वे न्याय पाने को इस योजना का लाभ ले सकें।
मंगलवार, 19 मई 2026
पटना : जनता दरबार जैसी फिसड्डी ना साबित हो सहयोग कार्यक्रम : राजेश राठौड़
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें