सीहोर। अरुणा सुदेश राय ने अपना खून देकर शुक्रवार को थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्चे के जीवन को बचा लिया। समाजसेविका अरुणा सुदेश राय ने जिला अस्पताल के ब्लड सेंटर पहुंचकर रक्तदान किया। थैलेसीमिया एक गंभीर अनुवांशिक खून की बीमारी है जिसमें रोगी को जीवन बचाने के लिए हमेशा खून की जरूरत होती है। समाजसेवी अरुणा सुदेश राय ने थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चे को अपना खून देकर नया जीवनदान दिया। थैलेसीमिया विश्व दिवस पर जिला चिकित्सालय सीहोर के द्वारा ब्लड सेंटर में जरूरतमंद थैलेसीमिया से पीड़ित रोगियों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्चे की गंभीर अवस्था की जानकारी मिलते ही समाज सेविका अरुणा सुदेश राय ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान के उपरांत श्रीमती राय ने कहा कि थैलेसीमिया खतरनाक बीमारी है समय पर रक्त नहीं मिलने से पीड़ित की मृत्यु भी हो जाती है इसलिए हमें मानवीयता के आधार पर थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित रोगियों के लिए अधिक से अधिक संख्या में अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एके श्रीवास्तव ने भी रक्तदान किया शिविर के दौरान ब्लड सेंटर के अंबर मालवीय सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अधिकारी कर्मचारी नर्स और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 8 मई 2026
सीहोर : अरुणा राय ने खून देकर बचा लिया थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे का जीवन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें