पटना : तीसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा का जलवा दिखाने को तैयार इम्पा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मई 2026

पटना : तीसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा का जलवा दिखाने को तैयार इम्पा

Cannes-film-festival
पटना (रजनीश के झा)। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन  (इम्पा) लगातार तीसरे वर्ष विश्व प्रसिद्ध कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सिनेमा की मजबूत और संगठित उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में इम्पा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष अभय सिन्हा और निर्माता निशांत उज्जवल कर रहे हैं। उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा शिरोमणि, उपाध्यक्ष अतुल पटेल, कार्यकारिणी समिति के सदस्य और कई निर्माता भी शामिल हो रहे हैं। इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा  ने कहा कि संस्था लगातार भारतीय फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को वैश्विक मंच देने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय और क्षेत्रीय सिनेमा की उपस्थिति देश के फिल्म उद्योग के लिए गर्व की बात है। उनके अनुसार भारतीय फिल्मों की सांस्कृतिक विविधता, भावनात्मक कहानियां और सामाजिक मूल्य अब दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय सिनेमा का बाजार अब केवल देश तक सीमित नहीं रह गया है। निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा कि इम्पा की यह पहल भारतीय फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था लगातार हिंदी, भोजपुरी, गुजराती समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन और प्रमोशन किया जा रहा है, जिससे भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिल रही है। करीब 23 हजार सदस्यों वाले इम्पा के 10 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य भारत सहित दुनिया के कई देशों में कार्यरत हैं। संस्था लगातार अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भाग लेकर भारतीय फिल्म उद्योग को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि अभय सिन्हा के नेतृत्व में इम्पा भारतीय और विशेष रूप से क्षेत्रीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में सफल हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: