मधुबनी : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक का हुआ आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 मई 2026

मधुबनी : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक का हुआ आयोजन

Cpi-madhubani
मधुबनी (संवाददाता), 20 मई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी जिला परिषद की बैठक कॉम डा बुचरु पासवान की अध्यक्षता हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा बिहार विधान सभा चुनाव के परिणाम के बाद से ही राजनीतिक अस्थिरता का दौर चल रहा है । राज्य का एन डी ए गठबंधन मोदी - अमित शाह के मर्जी के आधार पर काम कर रही है । महज पांच महीने के अंतराल के बाद ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर बीजेपी का बनाना  उसके चुनाव पूर्व रणनीति का हिस्सा है । हाल में हुए विभिन्न राज्यों के विधान सभा चुनाव में परिणाम से उत्साहित केंद्र सरकार  गैस ,पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि कर अपना असली चेहरा दिखा रही है । पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यवृद्धि का परिणाम है कि सभी खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है । राज्य सचिव ने कहा केंद्र सरकार चुनाव आयोग का भरपूर इस्तेमाल करते हुए अपने मुताबिक केंद्रीय बलों एवं कर्मियों का उपयोग विभिन्न राज्यों के चुनाव में किया जा रहा है । राज्य के माननीय राज्यपालों की भूमिका भी विपक्ष को किसी तरह सत्ता से दूर रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा । देश में लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा । उन्होंने कहा सीपीआई पदयात्रा ,जनजागरण एवं जिला मुख्यालयों पर जुझारू आंदोलन के माध्यम से आमलोगों के ज्वलंत सवालों को लेकर ,बीजेपी नीत एन डी ए द्वारा आर एस एस के एजेंडा को लागू करने से रोकने के लिए आंदोलन किया जाएगा ।


राज्य सचिव ने कहा 6 से 15 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय स्तर पर सभी गांवों में सीपीआई के सदस्यों  द्वारा पदयात्रा किया जाएगा । राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 19 एवं 20 अगस्त 2026 को जिला समाहरणालयों पर जुझारू जेल भरो आंदोलन किया जाएगा । पदयात्रा एवं जेल भरो आंदोलन के बाद 28  सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया गया है । जिला एवं विभिन्न प्रखंडों के पार्टी के आंदोलनात्मक एवं सांगठनिक कार्यों की समीक्षा के साथ ही आगामी पदयात्रा एवं जेल भरो आंदोलन मधुबनी में 19 एवं 20 अगस्त की विस्तृत योजना अंचलों की बैठक में करने सहित कई मुद्दों पर विस्तार से योजना बनाने का निर्णय जिला मंत्री मिथिलेश झा के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति सहमति दी गई । बैठक में पार्टी राज्य परिषद सदस्य उपेंद्र सिंह , रामनारायण यादव, सुर्यनारायण यादव , रामनारायण यादव, मनोज मिश्रा , किरणेश कुमार ,जिला नेतृत्व के साथी अजय वर्मा , लक्ष्मण चौधरी , मंगल राम , संतोष झा , हृदय कांत झा , गोविंद मिश्रा , मनतोर देवी , माला देवी , भोगी पासवान  सहित कई लोग संबोधित किए । बैठक में  25 मई को किसानों ,मजदूरों एवं नौजवानों के सवालों के लेकर बिहार राज्य किसान सभा , खेत मजदूर यूनियन एवं अखिल भारतीय नौजवान संघ के संयुक्त बैनर के द्वारा मधुबनी समाहरणालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।  15 ,16 एवं 17 जून 2026 को अखिल भारतीय नौजवान संघ का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मधुबनी में करने का फैसला किया गया है । पार्टी नेता , वेटरन साथी जिला कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य एवं बिस्फी इलाके में गांधी के नाम से विख्यात शिवशंकर यादव एवं अन्य दिवंगत साथी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

कोई टिप्पणी नहीं: