- भूमाफिया बुल्डोज़र राज के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान
- एक लाख दलित गरीब परिवारों तक मधुबनी जिला में जाने की योजना

मधुबनी (रजनीश के झा), 23 मई। मधुबनी शहर से सटे कैटोला गांव में वर्षों से दलित गरीब मठ की जमीन पर बसे हैं। भूमाफियाओं का समूह फर्जी कवाला के आधार पर जमीन हथियाना चाहता है और गरीबों को उजाड़ना चाहता है। कल जनता ने इस गिरोह को खदेड़ दिया। आज कैटोला गाछी में प्रतिरोध सभा हुआ जिसमें भाकपा माले के विधान परिषद सदस्य शशि यादव, मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा, जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण एवं स्थानीय गनमान्य नागरिकों की भागीदारी थी। प्रतिरोध सभा में बोलते हुए माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि गरीबों के घर घरारी पर बुल्डोज़र सरकार और सरकार संरक्षित भू माफियाओं ने चौतरफा हमला बोल दिया है। गरीबों की व्यापक एकजुटता के आधार पर प्रतिरोध की तैयारी करनी है। जिला में एक लाख गरीब परिवारों को इस अभियान में जोड़ना है। एमएलसी शशि यादव ने कहा कि गरीब जागेगा, तभी भाजपा भागेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने लड़कर अपराधियों को भगाया है। महिला प्रतिरोध को मेरा सलाम। मौके पर बोलते हुए जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि कैटोला की जमीन मठ की है। मठ की जमीन का कवाला फर्जी है। उन्होंने लोगों से भूमाफियाओं का डट कर मुकाबला करने का आह्वान किया। स्थानीय पूर्व मुखिया गणेश सिंह और अन्य नौजवानों ने कहा कि बाहरी लोगों के हमले के खिलाफ स्थानीय लोग साथ रहेंगे! सभा में स्थानीय माले नेता सिंहेश्वर पासवान, असऱफी सदाय,लक्ष्मण पासवान, दीलिप राम सहित सैकड़ों महिलाओं पुरुषो ने भाग लिया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें