समस्तीपुर : "बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषयक सेमिनार में भाग लें समस्तीपुरवासी : बंदना सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 मई 2026

समस्तीपुर : "बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषयक सेमिनार में भाग लें समस्तीपुरवासी : बंदना सिंह

  • समस्तीपुर शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर सेमिनार को सफल बनाने की अपील

Cpi-ml-samastipur
समस्तीपुर (संवाददाता), 21 मई । 22 मई को शहर के कर्पूरी सभागार में 11.30 बजे दिन से भाकपा-माले द्वारा आयोजित होने वाले सेमिनार “बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज” की सफलता को लेकर गुरुवार को समस्तीपुर शहर मोहनपुर रोड, बारह पत्थर, आजादनगर, आदर्शनगर, काशीपुर, शांतिनगर आदि मुहल्ले में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों एवं चौक-चौराहों पर लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में सेमिनार में भाग लेने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह सेमिनार लोकप्रिय कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड रामदेव वर्मा के चौथे स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार का उद्देश्य लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं जनसमस्याओं के सवालों पर व्यापक चर्चा करना है। अभियान के दौरान लोगों के बीच पर्चा वितरण किया गया तथा सेमिनार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं जनाधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं, ऐसे समय में जनता की एकजुट आवाज को मजबूत करना जरूरी है। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने आम जनता, बुद्धिजीवियों, छात्रों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से 22 मई को समस्तीपुर में आयोजित सेमिनार में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में माले नेत्री बंदना सिंह, मो० सगीर, रेल विकास एवं विस्तार मंच के मनोज शर्मा, दीनबंधु प्रसाद, सुनील दूबे, मनोज कुमार सिंह, मो० लाल, मो० सोनू आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: