सीहोर : फरियादियों को मिलेगा शीतल पेयजल, कोतवाली थाने में लगाया वाटर कूलर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मई 2026

सीहोर : फरियादियों को मिलेगा शीतल पेयजल, कोतवाली थाने में लगाया वाटर कूलर

  • अग्रवाल परिवार की ओर से कोतवाली में लगवाया गया वाटर कूलर

Drinking-water-sehore
सीहोर। शहर के कोतवाली थाना परिसर में पीने के सा$फ और ठंडे पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हरीश चंद्र अग्रवाल और राजेन्द्र अग्रवाल ने श्रीमती त्रिवेणी देवी अग्रवाल की स्मृति में वाटर कूलर लगवाया है। इससे थाने में शिकायत दर्ज कराने आने वाले आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को अधिकमास के पुण्य अवसर पर इसका शुभारंभ करते हुए अग्रवाल परिवार की ओर से हरीश चंद्र अग्रवाल और राजेन्द्र अग्रवाल का पुष्पमाला से थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने स्वागत करते हुए कहाकि फरियादियों, पीड़ितों, आंगन्तुकों सहित अन्य को गर्मी में थाने पर आने वाले व पुलिसकर्मियों को ठण्डा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, इसको लेकर हमारे द्वारा इस संबंध में शहर के समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल से चर्चा की गई तो उन्होंने यहां पर वाटर कूलर का इंतजाम किया है। उन्होंने बताया कि करीब 60 से 80 लीटर का यह वाटर कूलर यहां पर आने वाले सभी को शीतल पेय प्रदान करेंगा। उन्होंने बताया कि वाटर कूलर में पानी के इंतजाम के लिए 2000 हजार लीटर की पानी की टंकी भी लगवाई गई है। इसके अलावा थाने परिसर में बारिश का पानी जमा नहीं हो इसके लिए भी नाली निर्माण आदि की जा रहा है। वहीं आगामी दिनों में थाना परिसर में पौधा रोपण आदि की गतिविधि भी की जाएगी। थाना प्रभारी श्री यादव की सराहनीय पहल का यहां पर मौजूद नागरिकों ने स्वागत किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: