सीहोर : जालसाज ने चार लोगों को एक ही जमीन बेचकर हड़पे लाखों रुपए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मई 2026

सीहोर : जालसाज ने चार लोगों को एक ही जमीन बेचकर हड़पे लाखों रुपए

Fraud-in-sehore
सीहोर। जमीनों के जालसाज ने एक ही जमीन चार लोगों को बेच दी। धोकाधड़ी कर लाखों रूपये हड़प लिए। जमीन की रजिस्ट्री किसी के नाम भी नहीं कराई। चारों फरियादियों ने अहमदपुर थाना में नामजद शिकायत की। पुलिस ने चार माह में कोई कार्रवाही नहीं की। परेशान फरियादियों ने मंगलवार को एसपी को अवगत कराया। क्रेताओं ने एसपी से संबधित पर कार्रवाही करने की मांग की। मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर क्रेता ग्राम शेखपुरा निवासी शिवनारायण गौर पिता तुलसीराम गौर ने एसपी सोनाक्षी सक्सेना को बताया कि दोराहा तहसील के शंकरपुरा में रहने वाले विजय सिंह पिता छोटेराम ने 6 दिसंबर को भूमि खसरा क्रमांक 184/4 रकबा 0.4730 हैक्टेयर, एवं खसरा कमांक 184/5/1 रकबा 0.5670 हैक्टेयर एवं खसरा कमांक 185/3/1 रकबा 0.1580 हैक्टेयर एवं खसरा क्रमांक 186/1 रकबा 0.7780 हैक्टेयर इस प्रकार कुल किता 4 कुल रकबा 1.9760 हैक्टेयर यानि कुल 4 एकड़ 88 डिसमिल का सौदा 10 लाख 75 हजार रूपये प्रति एकड के मान से किया। गौर ने विजय सिंह को 15 लाख रूपये का पेमेंट कर दिया। अनुबंध पत्र के पश्चात पता चला की उपरोक्त कृषि भूमि धोकाधड़ी कर पहले सुरेन्द्र सिंह कुशवाह पिता प्रहलाद सिंह निवासी अयोध्या नगर बायपास भोपाल को 15.05.2025 और देवान्स अग्रवाल पिता जयप्रकाश अग्रवाल निवासी महादेव मंदिर गुर्जरपुरा भोपाल को 18.03. 2025 और यश फैरवानी पिता जयप्रकाश फैरवानी निवासी मधुवन हायरस कोलार रोड भोपाल को 5.3.2025 को विजय सिंह धोकाधड़ी कर बेच चुका है। जालसाज तीनो व्यक्तियों से पैसा भी ले चुका है। धोकाधड़ी के शिकार हुए चारों फरियादियों ने कहा कि भूमि विक्रेता के द्वारा जानबुझकर धोकाधडी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: