इस भीषण गर्मी के समय में भी विद्यार्थी गांव में पहुंचकर ड्रॉप आउट Fresher विद्यार्थियों की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं और उनको कॉलेज चलो अभियान के लिए कॉलेज में प्रवेश के लिए व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें शिक्षा को जारी रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं अभियान के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बताया जा रहा है कि महाविद्यालय में नियमित अध्ययन अध्यापन के अतिरिक्त अनेक प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रशिक्षण कार्यक्रम कैरियर मार्गदर्शन कंप्यूटर कोर्स इंग्लिश स्पोकन खेलकूद की गतिविधियां अनेक प्रकार के ट्रेनिंग कोर्स एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का नि:शुल्क संचालन किया जाता है साथ ही विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि महाविद्यालय में प्राप्त प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के माध्यम से वे अपने कौशल का विकास कर किसी भी क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ अपना करियर बना सकते हैं टीम द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में महाविद्यालय में प्रवेश लेने एवं अपने भविष्य को उज्जवलबनाने का शंखनाद किया जा रहा है। NCC कैडेट्स नितिन वर्मा, आनंद बारेला, सुमित वर्मा, नंदनी वर्मा, रितिका आदि समूह के द्वारा ग्राम सतपीपलिया, कोडिया, कुलांस कला आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को उच्च शिक्षा का महत्व, रोजगार के अवसर, हिताग्राही योजनाए आदि की जानकारी देकर प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सीहोर । कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय की महाविद्यालय की कॉलेज चलो अभियान समिति के सदस्यों के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त विद्यार्थियों की सूची से उनका व्यक्तिगत फोन लगाकर कॉलेज चलने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है टीम द्वारा NSS एवं NCC के विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु घर-घर संपर्क अभियान के लिए भेजा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें