इंदौर : जैन संतों पर बढ़ते हमलों पर डॉ. विनायक लूनिया ने जताई नाराजगी, विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मई 2026

इंदौर : जैन संतों पर बढ़ते हमलों पर डॉ. विनायक लूनिया ने जताई नाराजगी, विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Jain-sant-security
इंदौर (संवाददाता)। देशभर में जैन संतों पर बढ़ते हमलों को लेकर समाजसेवी डॉ. विनायक अशोक जैन लूनिया ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से जैन संतों, मंदिरों और तीर्थस्थलों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है। डॉ. लूनिया ने कहा कि अहिंसा, संयम और शांति का संदेश देने वाले जैन संतों पर लगातार हो रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामले सुनियोजित प्रतीत होते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अपेक्षित कठोर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की कि विहार करने वाले जैन संतों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा जैन तीर्थों और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। डॉ. लूनिया ने कहा कि यदि समाज की सुरक्षा संबंधी मांगों की अनदेखी जारी रही, तो इससे व्यापक असंतोष उत्पन्न हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: