प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए किशोर कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जन सुराज पार्टी का एक उच्चस्तरीय, 7 सदस्यीय, शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराएगा तथा इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई की मांग करेगा। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व विधायक किशोर कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विवेक कुमार, सोनाली आनंद, राकेश पटेल और जेपी सिंह मौजूद रहे।
पटना (रजनीश के झा), 11 मई। : जन सुराज पार्टी के पाटलिपुत्र स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पांडव कुमार की हत्या सहित पांच महत्वपूर्ण जन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से होने वाली मुलाकात की जानकारी दी। मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय और उचित सहायता दिलाने की मांग करेगा। प्रतिनिधिमंडल राज्य से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखेगा। मनोज भारती ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में जिस तरह से पांडव कुमार की हत्या हुई है, उससे देश और विदेश में रह रहे बिहारवासियों के बीच गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है। हर कोई यह सवाल पूछ रहा है कि क्या बिहारी होना अपराध है, इतने संवेदनशील और दुखद मामले के बावजूद, अब तक बिहार सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में राज्य सरकार को बाहर रहकर काम करने वाले बिहार के नागरिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए एक स्पष्ट और प्रभावी नीति बनानी चाहिए। जन सुराज पार्टी ने सरकार के समक्ष 5 मांगें रखी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें