मुंबई : 100% अंक लाकर ज़ील ढोलकिया ने रचा नया इतिहास, मुंबई की टॉप-5 मेरिट सूची में बनाई जगह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 मई 2026

मुंबई : 100% अंक लाकर ज़ील ढोलकिया ने रचा नया इतिहास, मुंबई की टॉप-5 मेरिट सूची में बनाई जगह

Jeal-dholakia
मुंबई (अनिल बेदाग) : मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का संगम जब एक साथ आता है, तब सफलता नए इतिहास रचती है। ऐसा ही शानदार उदाहरण पेश किया है अरिहंत एकेडमी की छात्रा ज़ील भावेश ढोलकिया ने, जिन्होंने एसएससी बोर्ड परीक्षा 2026 में 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया है। इस असाधारण उपलब्धि के साथ ज़ील मुंबई की टॉप-5 मेरिट सूची में भी शामिल हो गई हैं। डिवाइन चाइल्ड स्कूल की छात्रा ज़ील की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और शिक्षकों को गर्व महसूस कराया है, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय भी लिखा है। अरिहंत एकेडमी के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन उमेश पंगम ने ज़ील को बेहद अनुशासित, शांत और निरंतर मेहनत करने वाली छात्रा बताते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि योजनाबद्ध तैयारी और आत्मविश्वास का परिणाम है। अरिहंत एकेडमी नियमित मेंटरिंग, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, मॉक टेस्ट और तनाव प्रबंधन जैसी सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की दिशा में तैयार करती है। ज़ील ढोलकिया की यह उपलब्धि साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: