मुंबई : क्यों काशिका कपूर बन रहीं Gen Z स्टारडम की अगुआ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 मई 2026

मुंबई : क्यों काशिका कपूर बन रहीं Gen Z स्टारडम की अगुआ

Kashika-kapoor
मुंबई (अनिल बेदाग): मनोरंजन जगत में एक नई पीढ़ी तेज़ी से अपनी जगह बना रही है—ऐसी पीढ़ी जो सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि डिजिटल समझ, ऑडियंस कनेक्ट और बहुआयामी प्रतिभा के दम पर पहचान गढ़ रही है। इस उभरते परिदृश्य में काशिका कपूर, अनीत पड्डा और सारा अर्जुन जैसे नाम खास चर्चा में हैं, लेकिन काशिका कपूर की रफ्तार उन्हें इस दौड़ में सबसे आगे खड़ा करती दिख रही है। काशिका कपूर ने अपने डेब्यू के साथ ही यह साफ कर दिया कि वे सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की मजबूत दावेदार हैं। “आयुष्मती गीता मैट्रिक पास” में उनके प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें गंभीर कलाकार के रूप में स्थापित किया, वहीं टॉलीवुड प्रोजेक्ट “LYF” के जरिए उन्होंने पैन-इंडिया अपील भी हासिल की। उनकी खासियत है परफॉर्मेंस और कमर्शियल अपील का संतुलन, जो उन्हें आज के दर्शकों के बीच प्रासंगिक बनाता है। वहीं अनीत पड्डा अपनी सहज और शांत स्क्रीन प्रेज़ेंस से धीरे-धीरे पहचान बना रही हैं। उनका सफर अभी शुरुआती है, लेकिन उनमें एक सधी हुई संभावनाओं की झलक दिखती है। दूसरी ओर, सारा अर्जुन अपने बाल कलाकार के अनुभव को नए दौर की भूमिकाओं में ढालने की कोशिश कर रही हैं, जहां पहचान को नए सिरे से परिभाषित करना चुनौती भी है और अवसर भी। Gen Z के इस उभरते सितारों के समूह में जहां हर चेहरा अपनी कहानी लिख रहा है, वहीं काशिका कपूर एक ऐसी कलाकार बनकर सामने आ रही हैं, जो सिर्फ लहर का हिस्सा नहीं, बल्कि उसकी दिशा तय करती दिखती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: