मधुबनी : मुम्बई के सिने जगत के छायाकार व कवि हरेंद्र सम्मानित किये गये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मई 2026

मधुबनी : मुम्बई के सिने जगत के छायाकार व कवि हरेंद्र सम्मानित किये गये

Kavi-harendra-honored-madhubani
मधुबनी (संवाददाता)। मधुबनी के लाल सिने जगत मुम्बई के छायाकार कवि हरेंद्र नारायण सिंह को नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की जिला इकाई के द्वारा सम्मानित किया गया। श्री सिंह की कविता संग्रह , अहसासों की धुप-छांव का हाल ही में लोकार्पण किया गया है ।स्टेशन रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय मंगला निवास में आयोजित व जिलाध्यक्ष ज्योतिरमण झा बाबा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य बरिष्ठ नागृरिको ने भागीदारी की।।इस अवसर पर कवि श्री सिंह को मिथिला की परम्परा के अनुसार पाग-दोपट से‌ सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र महासचिव सत्येन्द्र पासवान के द्वारा पढ़ कर सम्मानित किया गया।कवि श्री हरेन्द्र ने दो स्वरचित कविता पढ़ कर उपस्थित लोगो की वाहवाही  पायी ।इस कार्यक्रम में चेतना समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश‌ मिश्रा, वरिष्ठ अंतराष्ट्रीय ख्याति के कवि डा.शुभकुमार वर्णवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता व कवि ऋषिदेव सिंह,कवि उदय जायसवाल की कविता पाठ ने जीवन के यर्थाथ व विदेशी धुसपैठ पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष वेदानंद साह, राजेन्द्र पासवान,डा.ओमप्रकाश पंजियार,प्रो.डा.आशुतोष सिन्हा, सुभेषचंद्र झा,रेवती रमण झा, दयानंद झा, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता दिखाई।

कोई टिप्पणी नहीं: