मुंबई : भक्ति, भावनाएं और भव्यता का संगम बनी ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 मई 2026

मुंबई : भक्ति, भावनाएं और भव्यता का संगम बनी ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट’

Krishnavataram
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा में इन दिनों पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्मों का एक नया दौर देखने को मिल रहा है, लेकिन कुछ फिल्में सिर्फ पर्दे पर कहानी नहीं दिखातीं, बल्कि दर्शकों के मन और आत्मा को भी छू जाती हैं। ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ ऐसी ही एक भव्य प्रस्तुति बनकर उभरी है, जिसने भावनाओं, भक्ति और भारतीय संस्कृति को आधुनिक सिनेमाई अंदाज़ में जीवंत कर दिया है। निर्माता सज्जन राज और निर्देशक हार्दिक गज्जर की यह फिल्म केवल एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन, संस्कारों और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रभावशाली माध्यम बन गई है। फिल्म की भव्यता उसके हर दृश्य में महसूस होती है। शानदार विजुअल्स, दिव्य संगीत और भावनात्मक प्रस्तुति दर्शकों को एक आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया से लेकर गूगल रिव्यूज़ तक, दर्शक इसे “भक्ति और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम” बता रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म केवल युवाओं को आकर्षित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार को एक साथ जोड़ने का अनुभव देती है। कई दर्शकों ने इसे ऐसी फिल्म बताया है जिसे बच्चों को अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ जरूर देखना चाहिए, ताकि वे भारतीय परंपराओं और संस्कारों को भावनात्मक रूप से समझ सकें। फिल्म के प्रोमो ने आध्यात्मिक और संगीत जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों को भी प्रभावित किया है। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने इसकी आध्यात्मिक भावना की सराहना की, वहीं अनूप जलोटा ने फिल्म के भक्ति भाव और भव्य प्रस्तुति को विशेष बताया। इसके अलावा प्रेमानन्द जी महाराज ने भी इसे भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण सिनेमाई प्रस्तुति कहा। मीडिया और समीक्षकों ने भी फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता, भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक प्रस्तुति की खुलकर तारीफ की है। उनका मानना है कि ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ आज की युवा पीढ़ी के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति से जुड़ने का एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव है। आधुनिक सिनेमा की भव्यता के साथ जब श्रीकृष्ण की भक्ति और भारतीय मूल्यों का संगम होता है, तो यह फिल्म दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लेती है।

कोई टिप्पणी नहीं: