मधुबनी : डीएम ने लाभुकों के बीच नाव एवं जाल का किया वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 मई 2026

मधुबनी : डीएम ने लाभुकों के बीच नाव एवं जाल का किया वितरण

  • जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना अंतर्गत मत्स्य पालकों के बीच थ्री-व्हीलर (आइस बॉक्स सहित) का किया गया वितरण

Madhubani-dm
मधुबनी (रजनीश के झा), 08 मई । जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में मत्स्य पालकों के बीच मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना अंतर्गत मत्स्य परिवहन वाहन योजना के तहत 04 मत्स्य पालकों के बीच थ्री-व्हीलर(आइस बॉक्स सहित) का वितरण किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के तहत नाव एवं जाल वितरण पैकेज के तहत लाभुक किरण देवी, लक्ष्मी सहनी, विकास मुखिया,फुलिंद्र मुखिया के बीच 04 नाव एवं जाल का वितरण किया गया। विदित हो कि फिशिंग उडेन वोट पैकेज योजना हेतु प्रति पैकेज इकाई लागत 1.244 लाख रुपये निर्धारित है। जिसका 90℅ अनुदान मत्स्य कृषको को दिया जाता है। इकाई लागत का मात्र 10% मत्स्य कृषकों के द्वारा वहन किया जाता है। इस पैकेज इकाई योजना के तहत एक उडेन बोट, 6 लाइफ जैकेट, एक लाइफ बॉय एवं 2 आईस बॉक्स दिया जाता है।साथ ही मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना अंतर्गत मत्स्य परिवहन वाहन योजना के तहत लाभुक चंदन कुमार मुखिया, धीरेंद्र कुमार अक्कू, इंद्रजीत मुखिया, तिलाय मुखिया को थ्री-व्हीलर(आईस बॉक्स सहित) दिया गया। जिसका इकाई लागत 3.00 लाख रुपया है, जिसका 50% अनुदान मत्स्य कृषको को मिलता है। जिसके तहत 04 मत्स्य कृषकों के बीच वाहन का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप मत्स्य निदेशक, कुमार विमल प्रसाद, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, अंजनी कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश कुमार पाठक,मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, रंजन कुमार, अमित कुमार, नवीन कुमार, राजेश रंजन, संदीप कुमार झा सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: