- प्लास्टिक पर रोक के बीच सरकार की पहल—50 कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरण, 30 मई तक आवेदन
योजना के तहत 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के कुम्हार/शिल्पकार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा और जिन लाभार्थियों को पहले इस तरह की सहायता मिल चुकी है, उन्हें पात्र नहीं माना जाएगा। इच्छुक आवेदक 30 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, टकटकपुर में जमा करना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास व जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फोटो और ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित सिफारिश पत्र शामिल हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि यह योजना कुम्हार समुदाय के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे पारंपरिक कला को नई पहचान मिलेगी और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का इस्तेमाल भी बढ़ेगा।
महत्वपूर्ण बिंदु
50 कारीगरों को मिलेगा नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक. 30 मई 2026 तक आवेदन की अंतिम तिथि. एक परिवार से एक ही आवेदक पात्र. टकटकपुर स्थित कार्यालय में जमा होगी हार्ड कॉपी. सरकार की यह पहल न सिर्फ कारीगरों के जीवन में आर्थिक मजबूती लाने का माध्यम बनेगी, बल्कि ‘मिट्टी से जुड़ी विरासत’ को आधुनिक दौर में नई उड़ान भी देगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें