समस्तीपुर : निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज का रेल विकास एवं विस्तार मंच ने किया निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मई 2026

समस्तीपुर : निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज का रेल विकास एवं विस्तार मंच ने किया निरीक्षण

  • डीआरएम के समक्ष 29 मई को होगा एक दिवसीय उपवास आंदोलन :  मंच

Over-bridge-inspaction-samastipur
समस्तीपुर (संवाददाता), 11 मई ।  रेल विकास एवं विस्तार मंच के सदस्यों ने सोमवार को शहर के निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच के सदस्यों ने निर्माण कार्य की निष्पक्षता, प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि भोला टाकीज ओवरब्रिज लंबे समय से रेल विकास एवं विस्तार मंच समेत शहरवासियों की महत्वपूर्ण मांग रही है। इसके निर्माण से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में पक्षपातपूर्ण रवैया एवं किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरा होना चाहिए। मंच के सदस्यों ने निर्माण एजेंसी से गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कार्य कराने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि निर्माण में अनियमितता या देरी हुई तो इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। मंच ने घोषणा की कि निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग आगामी 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष आयोजित उपवास आंदोलन में प्रमुखता से उठाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंच के संयोजक शत्रुघ्न पंजी, मंच के सदस्य सह पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजकुमार चौधरी, राजद के राकेश ठाकुर, शाहीद हुसैन, मनोज राय, राम विनोद पासवान, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद साह, भाकपा के पिंटू पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राय, रेल कर्मचारी यूनियन के एस० के० निराला समेत कई अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: