सीहोर : आज देखना मन की बात कार्यक्रम, किसानों से विधायक ने की अपील - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मई 2026

सीहोर : आज देखना मन की बात कार्यक्रम, किसानों से विधायक ने की अपील

Pm-man-ki-bat-sehore
सीहोर । रविवार सुबह टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रसारित होगा। विधायक सुदेश राय ने किसानों से मन की बात कार्यक्रम देखने के लिए अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार किसानों से साझा करेंगे। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम किसानों के लिए काफी लाभ दायक सिद्ध होगा। विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में बना रही है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कृषि में नवाचार और आधुनिक तकनीकों को लेकर विशेष संदेश देंगे।किसानों को आत्मनिर्भर और लाभकारी खेती के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम से किसानों को कृषि विकास से जुड़े उपयोगी सुझाव और जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए निज निवास स्थित कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिले के वरिष्ठ भजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं किसान सम्मिलित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: