- नगर की प्रतिभाशाली बेटी महक कौशल द्वारा सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 98' अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित करने पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने दी बधाई
प्रिंस राठौर जी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है और युवा पीढ़ी की सफलता से ही देश एवं समाज का भविष्य सुरक्षित होता है। उन्होंने कहा कि नगर की प्रतिभाशाली बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में सदैव ज्ञान और शिक्षा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है तथा आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा वर्ग शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। महक कौशल की यह सफलता केवल एक परिवार की उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे नगर के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस दौरान नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने महक कौशल के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे परिवार का त्याग, संस्कार और सतत मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महक भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित कर परिवार, समाज एवं नगर का नाम प्रदेश और देशभर में गौरवान्वित करेंगी। इस अवसर पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी महक कौशल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें