मधुबनी : रहिका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 मई 2026

मधुबनी : रहिका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

  • 10 दिनों के अनशन और मांगों के माने जाने के बाद भी सुविधा बहाली नहीं, व्यवस्था शीघ्र बहाल नहीं होने पर पुनः आंदोलन की चेतावनी 

Rahika-phc-madhubani
मधुबनी (संवाददाता)। रहिका प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित बहाली और अव्यवस्था को लेकर मिथिला लोकतांत्रिक मोर्चा ने नाराजगी जाहिर की है। इसको लेकर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज झा ने बताया है कि उक्त विंदु को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष पिछले साल अगस्त महीने में 10 दिनों तक अनशन किया था। जिस दौरान जिला सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य व्यवस्था संबंधी सभी मांगों को शीघ्र लागू करना स्वीकार किया था। लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी अस्पताल में कई जरूरी सुविधाओं का अभाव है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चा के अध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल में अब तक एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है। जहाँ मरीजों को मनमाना शुल्क अदा करना होता है। 


उन्होंने कहा है कि अस्पताल में आयुष चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा है। महिला चिकित्सकों के अभाव के कारण प्रसव के बाद मरीजों के परिजनों से दवा के नाम पर अवैध उगाही की जाती है। महिला चिकित्सक की व्यवस्था नहीं होने से महिला मरीजों को विभिन्न दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल मैनेजर और स्वास्थ्य प्रभारी की मनमानी के कारण यहाँ स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेशन पर है। विदित हो कि यहाँ के स्वास्थ्य मैनेजर बिस्फी के प्रभार में भी हैं, जिससे दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की दशा चिंताजनक है। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या कम है जिससे मरीजों को बेहतर इलाज से वंचित रखा जा रहा है। अस्पताल में सफाई और एम्बुलेंस कर्मचारियों की स्थिति को चिंताजनक बताया है। श्री झा ने कहा कि अगर उक्त विंदुओं पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो वे फिर से इसके लिए आंदोलनरत होने को बाध्य होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: