पटना : आईएएस अधिकारियों के सेवा विस्तार नीति को अविलंब बंद करे सरकार : राजेश राठौड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मई 2026

पटना : आईएएस अधिकारियों के सेवा विस्तार नीति को अविलंब बंद करे सरकार : राजेश राठौड़

Rajesh-rathor-congress-bihar
पटना (रजनीश के झा), 31 मई । बिहार में आईएएस अधिकारियों के सेवा विस्तार की संस्तुति करने पर बिफरे बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी भी आईएएस अधिकारी को 60 वर्ष की उम्र तक सेवा करने के बाद सरकार के द्वारा विस्तार देना सरासर गलत है। इस नीति के कारण भ्रष्टाचार को राज्य में बढ़ावा मिल रहा है और सक्षम अधिकारियों को भी प्रोन्नति लाभ से वंचित रहना पड़ता है। बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार में अधिकारियों के सेवा विस्तार की एक कड़ी चल पड़ी है और उसे वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अविलंब बंद करना चाहिए। उन्होंने सरकार की इस योजना पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक विधायक सांसद को पांच वर्ष के लिए जनता चुनती है लेकिन उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलता तो फिर ऐसे अधिकारियों को सेवा विस्तार क्यों मिलता है जो रिटायरमेंट के उम्र में सेवा विस्तार मिलता है? साथ ही उन्होंने कहा कि चूंकि सेवा विस्तार के कारण बहुत से सक्षम और तेजतर्रार अधिकारियों को जनता के सेवा से वंचित होना पड़ता है। यह कहीं न कहीं जनता के साथ धोखा है और ऐसे अधिकारियों के तेजी पर भी कुठाराघात है। बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कम से कम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ढर्रे को बंद करने की अपेक्षा करते हैं। सेवा विस्तार वाले अधिकारियों के कारण भ्रष्टाचार के मामले भी राज्य में तेजी से बढ़े हैं और इसका निदान केवल इस नीति को रोकना ही जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं: