मुंबई : “घूंघट नहीं, यह विरोध की आवाज़ है”- कान्स में रुचि गुज्जर का साहसी संदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 मई 2026

मुंबई : “घूंघट नहीं, यह विरोध की आवाज़ है”- कान्स में रुचि गुज्जर का साहसी संदेश

Ruchi-gujjar-cannes
मुंबई (अनिल बेदाग) : 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के भव्य रेड कार्पेट पर इस बार सिर्फ ग्लैमर और फैशन की चर्चा नहीं हुई, बल्कि महिलाओं की आज़ादी, पहचान और सामाजिक बदलाव की एक मजबूत आवाज़ भी गूंजी। बॉलीवुड अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने अपने शाही राजस्थानी घूंघट-लुक के जरिए सदियों पुरानी जबरन घूंघट प्रथा के खिलाफ ऐसा प्रतीकात्मक संदेश दिया, जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गुलाबी रंग के खूबसूरत पारंपरिक लहंगे, सिल्वर ज़री कढ़ाई, राजस्थानी आभूषणों और पारदर्शी घूंघट में नजर आईं रुचि गुज्जर ने भारतीय संस्कृति और विरासत का सम्मान करते हुए यह सवाल भी उठाया कि क्या परंपराएं महिलाओं की पहचान और आवाज़ को छिपाने का माध्यम बननी चाहिए? राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली रुचि ने कहा, “मैंने घूंघट चुप रहने के लिए नहीं, बल्कि विरोध के रूप में पहना है। महिलाओं का सम्मान उनकी बराबरी, आत्मविश्वास और आज़ादी से होना चाहिए।” डिजाइनर रूपा शर्मा द्वारा तैयार किए गए इस खास लुक ने सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में बड़ी चर्चा बटोरी। कई लोगों ने इसे कान्स में भारत की सबसे निडर और सामाजिक रूप से प्रभावशाली मौजूदगियों में से एक बताया। रुचि गुज्जर ने इस बार सिर्फ रेड कार्पेट पर वॉक नहीं किया, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: