मुंबई : सैमसंग का बड़ा सरप्राइज: अब सस्ते में मिलेगा प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 मई 2026

मुंबई : सैमसंग का बड़ा सरप्राइज: अब सस्ते में मिलेगा प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन

  • अब बजट में आएंगे प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन

Samsung-smart-phone
मुंबई (अनिल बेदाग): प्रीमियम स्मार्टफोन्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में सैमसंग ने भारत में अपना नया ‘सर्टिफाइड री -न्यूएड’ प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस पहल के जरिए अब उपभोक्ता फ्लैगशिप और मिड-रेंज गैलेक्सी  स्मार्टफोन्स को किफायती कीमतों पर खरीद सकेंगे, वो भी कंपनी की भरोसेमंद गुणवत्ता और एक वर्ष की आधिकारिक वारंटी के साथ। सैमसंग का यह कदम सिर्फ बजट-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह टिकाऊ और जिम्मेदार टेक इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है। सर्टिफाइड री-न्यूएड प्रोग्राम के तहत हर डिवाइस सैमसंग की इन-हाउस रिफर्बिशमेंट प्रक्रिया से गुजरता है, जिसमें फंक्शनल टेस्टिंग, सॉफ्टवेयर वैलिडेशन और विस्तृत क्वालिटी चेक शामिल हैं। डिवाइसेज़ को जेन्युइन सैमसंग पार्ट्स के साथ रिस्टोर कर नए बॉक्स में पैक किया जाता है। सैमसंग इंडिया के डी2सी बिजनेस और कॉर्पोरेट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड सुमित वालिया के अनुसार, कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को प्रीमियम टेक्नोलॉजी तक अधिक भरोसेमंद और किफायती पहुंच देना है। यही वजह है कि हर सर्टिफाइड 'री -न्यूएड’ डिवाइस को पूरी तरह डेटा रीसेट कर लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रोग्राम उन ग्राहकों के लिए खास आकर्षण बन सकता है, जो कम कीमत में प्रीमियम गैलेक्सी अनुभव चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: