- तुष्टिकरण नहीं विकास है असली मुद्दा…सुरक्षा और सबका साथ ही बनेगा जीत का आधार : सरवर सिद्दीकी सौहार्द
अल्पसंख्यकों के बीच बढ़ा विश्वास
सरवर सिद्दीकी ने दावा किया कि प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज के बीच भी सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब राजनीति तुष्टिकरण के बजाय सशक्तिकरण की ओर बढ़ी है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुंचा है। यही कारण है कि अल्पसंख्यक वर्ग भी विकास की इस धारा से खुद को जुड़ा महसूस कर रहा है.
सौहार्द बना सबसे बड़ा आधार
उन्होंने प्रदेश में सामाजिक सौहार्द को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनाया। बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश ने कई संवेदनशील मौकों को शांति और समन्वय के साथ पार किया है। त्योहारों के दौरान जिस तरह प्रशासन और समाज ने मिलकर काम किया, वह पूरे देश के लिए उदाहरण है.
विपक्ष पर साधा निशाना
सिद्दीकी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न तो कोई ठोस एजेंडा है और न ही विकास का विज़न। “विपक्ष आज भी जातीय समीकरणों और धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति में उलझा है, जबकि जनता अब काम और परिणाम देखना चाहती है.
2027 का चुनाव—काम बनाम भ्रम
उन्होंने 2027 के चुनाव को “काम बनाम भ्रम” की लड़ाई करार दिया। उनके अनुसार, एक तरफ योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड है, तो दूसरी तरफ विपक्ष के वादों का इतिहास। “जनता अब समझ चुकी है कि स्थिरता, सुरक्षा और विकास किसके साथ है. सिद्दीकी ने विश्वास जताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें