सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर एकलव्य फैंडशिप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 दूसरे दिन गौर क्रिकेट अकादमी नर्मदापुरम और एकलव्य रेड के मध्य मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में नर्मदापुरम क्रिकेट टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की। इसमें निष्कर्ष ने 39 रन और अनिकेत-हेमेन्द्र ने 4-4 विकेट हासिल किए थे। इस मौके पर एकलव्य क्रिकेट अकादमी के कोच अतुल कुशवाहा सहित अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए एकलव्य क्रिकेट अकादमी रेड ने 30.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। इसमें अहद खान ने 12 रन, बंधन पवार ने 29 रन और अराव मसीह ने 43 रन की शानदार पारी खेली। वहीं नर्मदापुरम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिकेत ने 6 ओवर में 22 रन देकर और हेमेन्द्र ने 4.4 ओवर में मात्र 7 रन देकर 4-4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदापुरम की टीम ने 33.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। इसमें निष्कर्ष पाराशर ने 39 रन, युवी ने 12 रन, आदर्श शर्मा ने 31 रन बनाए। इधर रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंश वर्मा, अनंत पेशवानी ने 2-2 विकेट और बंधन पवार ने 1 विकेट हासिल किया। सोमवार को एकलव्य अकादमी ब्लू और नर्मदापुर के मध्य मैच खेला जाएगा।
रविवार, 17 मई 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : नर्मदापुरम ने एकलव्य रेड को तीन विकेट से हराया, अनिकेत और हेमेन्द्र ने हासिल किए 4-4 विकेट
सीहोर : नर्मदापुरम ने एकलव्य रेड को तीन विकेट से हराया, अनिकेत और हेमेन्द्र ने हासिल किए 4-4 विकेट
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें