सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर एकलव्य फैंडशिप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में उड़ान क्रिकेट अकादमी ब्लू ने गौर क्रिकेट अकादमी नर्मदापुरम को सात विकेट से हराया। इस मैच में ब्लू की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिशांत ने 51 गेंद पर 57 रन की विस्फोटक पारी खेली, वहीं आर्थव और अदिव्य यादव ने 3-3 विकेट हासिल किए। इस मौके पर एकलव्य अकादमी के कोच अतुल कुशवाहा सहित अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गौर क्रिकेट अकादमी नर्मदापुरम ने 31.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 106 रन बनाए थे। इसमें भव्या चौहान ने 36 रन, पार्थ यादव ने 20 रन और शशांक ने 11 रन की पारी खेली। इधर उडान क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्थव और आदिव्य यादव ने 3-3 विकेट, अर्हम जैन ने 2 विकेट सोमिल शर्मा ने 1 विकेट हासिल किया।
सात विकेट से हराया
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी उडान क्रिकेट अकादमी ब्लू की शुरूआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल रहे युग मात्र 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए, इसके पश्चात उनके स्थान पर आए प्रखर ने 24 रन और सलामी बल्लेबाज दिशांत ने 57 रन की पारी खेलते हुए 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। वहीं गौर क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रज्ञान थापक ने 2 विकेट और प्रज्जवल मीना ने 1 विकेट हासिल किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें