सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी और सीनियर खिलाड़ियों के द्वारा जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में यहां पर चार आयु वर्ग में खिलाड़ियों को निशुल्क फुटबाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं गुरुवार की शाम को ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में डीएसवाय ने सीहोर बाइज को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया। इस मैच में एक मात्र गोल समर्थ ने किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शहर के चर्च मैदान पर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने नेशनल फुटबाल खिलाड़ी सुयश कन्नोजिया, सीनियर कोच मनोज अहिरवार, आनंद उपाध्याय आदि को शामिल किया गया है। जून और जुलाई में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शहर की चार टीम 12 आयु वर्ग, 14 आयु वर्ग, 18 वर्ष की सब जूनियर, जूनियर और अंडर-18 की टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गुरुवार, 28 मई 2026
सीहोर : ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में डीएसवाय ने सीहोर बाइज को 1-0 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें