मुंबई : कान्स में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 मई 2026

मुंबई : कान्स में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा

Sejal-sharma-mumbai
मुंबई (संवाददाता)। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शामिल कान्स फ़िल्म फेस्टिवल 2026 इस बार भारतीय प्रतिभा और ग्लैमर की चमक से जगमगा उठा, और इस चमक के केंद्र में रहीं अभिनेत्री एवं निर्माता सेज़ल शर्मा। कान्स में अपनी चौथी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सेज़ल ने यह साबित कर दिया कि वह केवल फैशन आइकन नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर उभरती भारतीय सिनेमाई आवाज भी हैं। मैरून रंग के शाही और बेहद आकर्षक परिधान में जब सेज़ल ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो हर निगाह उन पर ठहर गई। उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और शानदार स्टाइलिंग ने पारंपरिक भारतीय गरिमा और आधुनिक ग्लैमर का अद्भुत संगम पेश किया। सोशल मीडिया से लेकर फिल्म समारोह के गलियारों तक उनका लुक चर्चा का विषय बन गया। लेकिन सेज़ल की कान्स यात्रा केवल फैशन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर “सेज़ क्रिएशन ” के तहत आगामी फिल्म हंगर गेम को भारत पवेलियन में प्रस्तुत कर एक निर्माता के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। यह प्रस्तुति भारतीय स्वतंत्र सिनेमा और नए कहानीकारों की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक बनकर सामने आई। कान्स 2026 में सेज़ल शर्मा की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि सच्चे सितारे केवल रेड कार्पेट पर नहीं, बल्कि अपनी रचनात्मक सोच और सिनेमाई दृष्टि से भी दुनिया को प्रभावित करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: