पटना : छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मई 2026

पटना : छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

  • विद्यापति भवन में आयोजित समारोह में शिक्षा, प्रतिभा और प्रोत्साहन पर जोर

Student-honored-patna
पटना (संवाददाता)।  विद्यापति भवन में अन - एडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ( APSSA) द्वारा “APSSA छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमामयी बना दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. के. सी. सिन्हा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नागमणि कुशवाहा, दीपक प्रकाश एवं आदित्य राज सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अजय कुमार झा ने की तथा मंच संचालन डॉ. मुकेश कुमार ने किया। समारोह में गोलुलेश उपाध्याय, सचिव राकेश कुमार रंजन, महासचिव अजय कुमार वर्मा, उप सचिव सुषमा पांडेय, उप सचिव अभिनाश कुमार झा, संयुक्त सचिव उमेश सिंह, संयुक्त सचिव अमरेन्द्र कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रभात रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इस अवसर पर बिहार के लगभग 100 स्कूलों एवं 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बिहार बोर्ड जहानाबाद की नौवीं टॉपर छात्र मांशी कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों के उत्साह और अभिभावकों की मौजूदगी ने पूरे वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। मुख्य अतिथि प्रो. के. सी. सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के विद्यार्थी प्रतिभाशाली, मेहनती और हर परिस्थिति में स्वयं को ढालने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इनकी प्रतिभा को सही दिशा और उचित मंच मिले, तो ये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर कहा, “हम सब जानते हैं कि बिहार के विद्यार्थी कठिन परिश्रमी, मेधावी और प्रतिभाशाली होते हैं। अगर उनकी मेधा को संवारने और निखारने का कार्य किया जाए, तो वे किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। ऐसे सम्मान समारोह छात्रों के भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा करते हैं, जिससे वे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।” उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए APSSA संस्था की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि उनके साथ अन्य अतिथियों ने भी छात्रों को मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में शिक्षित युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है तथा प्रतिभाओं को सम्मान देना समाज को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।

कोई टिप्पणी नहीं: