मधुबनी : 196 kg गांजा बरामद एवं 02 तस्कर गिरफ्तार। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मई 2026

मधुबनी : 196 kg गांजा बरामद एवं 02 तस्कर गिरफ्तार।

  • अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध SSB एवं मधुबनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

Two-arrest-with-ganja-madhubani
मधुबनी (संवाददाता), 19 मई। 18 मई को समय करीब 09:00 बजे गुप्त सूचना मिली कि माधवापुर थानान्तर्गत बिंदी, परसा बार्डर क्षेत्र में नेपाल से एक स्कार्पियो में अवैध मादक पदार्थ लाया जा रहा हैं। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार मधुबनी पुलिस एवं SSB टीम द्वारा उक्त स्थल पर वाहन चेकिंग लगाया गया। इसी क्रम में 01 संदिग्ध स्कार्पियो को रूकने का इशारा किया गया। परंतु चालक के द्वारा गाड़ी तेज कर भागने लगा। गठित टीम द्वारा पीछा कर स्कार्पियो को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक जॉच के क्रम में उक्त व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार के रूप में की गई हैं। विधिवत तालाशी लेने पर उनके पास से करीब 191.27 किग्रा अवैध प्रतिबंधित पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। बरामद प्रतिबंधित पदार्थ को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार युवक को थाना लाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम मे पता चला कि इनके द्वारा गांजा की अवैध तस्करी की जाती हैं। पुलिस द्वारा इस गिरोह के अन्य संपर्कों एवं तस्करी के नेटवर्क का पता किया जा रहा है। इस संबंध में मधवापुर थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर सभी आपेक्षित बिंदुओं पर गहनता से जांच करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दूसरी कार्रवाई 18 मई को लदनियां थाना द्वारा गुप्त सचना के आधार पर चिकनौत्वा गाछी से छापामारी के क्रम में 04.8 किग्रा0 गांजा एवं 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया हैं। इस संबंध में लदनियां थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर सभी आपेक्षित बिंदुओं पर गहनता से जाँच करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: