मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लैमर और स्टाइल के लिए पहचानी जाने वाली उर्वशी रौतेला अब एक बार फिर अपने अभिनय के नए रंग के साथ दर्शकों के सामने लौटने को तैयार हैं। ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ का दूसरा सीजन सिर्फ एक क्राइम ड्रामा नहीं, बल्कि भावनाओं, संघर्ष और रिश्तों की गहराई को उजागर करने वाली कहानी बनने जा रहा है। इस बार शो का फोकस उर्वशी के किरदार पर है, जो एक पुलिस अधिकारी की पत्नी के रूप में न केवल मजबूत बल्कि बेहद संवेदनशील और संतुलित व्यक्तित्व को दर्शाता है। इस भूमिका को जीवंत बनाने के लिए उर्वशी ने लंबी तैयारी की है। वास्तविक जीवन से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने किरदार की बारीकियों को गहराई से समझा। उनके अभिनय में सादगी, धैर्य और भावनात्मक मजबूती का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो उनके अब तक के ग्लैमरस इमेज से बिल्कुल अलग है। करीब दो साल तक किरदार की तैयारी करते हुए उर्वशी ने असली जीवन के अनुभवों को आत्मसात किया। साड़ी पहनने के तरीके से लेकर संवादों के लहजे तक, उन्होंने हर पहलू को बारीकी से अपनाया। यही वजह है कि उनका प्रदर्शन न केवल प्रामाणिक बल्कि प्रभावशाली भी नजर आता है। यह सीजन साबित करता है कि उर्वशी रौतेला अब सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं, बल्कि गहराई और संवेदनशीलता से भरपूर किरदारों को भी बखूबी निभाने में सक्षम हैं।
बुधवार, 6 मई 2026
मुंबई : ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखेगी उर्वशी रौतेला की इमोशनल स्ट्रेंथ
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें