मधुबनी : लोजपा का युवा चेहरा बनकर उभर रहे हैं डॉ विभय कुमार झा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मई 2026

मधुबनी : लोजपा का युवा चेहरा बनकर उभर रहे हैं डॉ विभय कुमार झा

Vibhay-kumar-jha
मधुबनी (रजनीश के झा), 11 मई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में युवा नेतृत्व के रूप में डॉ विभय कुमार झा की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। संगठन विस्तार, युवाओं से संवाद और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पार्टी प्रवक्ता डॉ विभय कुमार झा बीते कुछ समय से पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होते रहे हैं। वे युवा वर्ग की समस्याओं, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। पार्टी के कई कार्यकर्ता मानते हैं कि युवा चेहरे के रूप में उनकी सक्रियता संगठन के लिए लाभदायक साबित हो रही है।


राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि डॉ विभय कुमार झा मिथिलांचल क्षेत्र में पार्टी का जनाधार मजबूत करने के प्रयास में जुटे हैं। वे लगातार कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दे रहे हैं। हाल ही में आयोजित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि युवा नेतृत्व की बढ़ती भागीदारी बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा देने का काम कर रही है और इसी क्रम में डॉ विभय कुमार झा का नाम भी चर्चा में आ रहा है। आने वाले समय में बिहार की राजनीति में डॉ विभय कुमार झा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की सम्भावना प्रवल दिख रही हैँ ।

कोई टिप्पणी नहीं: