मुंबई : अब बिना सर्जरी मिलेगा परफेक्ट बॉडी शेप, मुंबई में लॉन्च हुआ एवोल्वेक्स - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मई 2026

मुंबई : अब बिना सर्जरी मिलेगा परफेक्ट बॉडी शेप, मुंबई में लॉन्च हुआ एवोल्वेक्स

Without-sergery-bodyshape
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई में अब बॉडी कॉन्टूरिंग और स्किन टाइटनिंग के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प नहीं रह गया है। वैश्विक एस्थेटिक टेक्नोलॉजी कंपनी इनमोड ने ज्वेल हॉस्पिटल में अपनी अत्याधुनिक नॉन-इनवेसिव डिवाइस इवोल्वेक्स लॉन्च की है। यह नई तकनीक रेडियोफ्रीक्वेंसी (आरएफ ) और इलेक्ट्रिकल मसल स्टिमुलेशन (इम्स) को मिलाकर फैट कम करने, स्किन टाइटनिंग और मसल टोनिंग जैसे कई एस्थेटिक समाधान एक साथ प्रदान करती है। एवोल्वेक्स की सबसे बड़ी खासियत इसका हैंड्स-फ्री सिस्टम और लगभग बिना डाउनटाइम वाला ट्रीटमेंट है, जिससे मरीज बिना लंबी रिकवरी के अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जारी रख सकते हैं। आधुनिक लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह तकनीक उन लोगों के लिए खास मानी जा रही है, जो बिना सर्जरी बेहतर लुक और बॉडी शेप चाहते हैं। लॉन्च पर बात करते हुए डॉ. देवयानी बर्वे ने कहा, “विश्व स्तरीय तकनीक के जरिए बिना इनवेसिव सर्जरी के लोगों को बेहतर दिखने और महसूस करने में मदद करना बेहद संतोषजनक है। इनमोड की तकनीक तेजी से रिकवरी और बिना अस्पताल में भर्ती हुए शानदार परिणाम देती है।” उन्होंने आगे कहा कि गोपनीयता, सहानुभूति, अनुभव और अत्याधुनिक तकनीक ज्वेल एस्थेटिक सेंटर की सबसे बड़ी ताकत है।

कोई टिप्पणी नहीं: